फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्य मंत्री करेंगे वानर बधियाकरण केंद्र का उद्घाटन

मुख्य मंत्री करेंगे वानर बधियाकरण केंद्र का उद्घाटन

Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्य मंत्री करेंगे वानर बधियाकरण केंद्र का उद्घाटन
नैनीताल। रानीबाग स्थित वानर बधियाकरण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से समय लिया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री रानीबाग पहुंच कर केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में बंदर बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। यह घरेलू चीजों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों के इंसानों को काटने के प्रकरण भी समय समय पर प्रकाश में आते रहते हैं। ऐसे में बंदरों की संख्या को नियंत्रित करने की जरूरत समझी जा रही है। पिछले साल हल्द्वानी क्षेत्र के रानीबाग में वानर बधियाकरण केंद्र बनाने के लिए शासन से बजट जारी हुआ था। लंबे समय से चल रहा केंद्र का निर्माण अब पूरा हो चुका है। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि यह उत्तराखंड का दूसरा केंद्र ऐसा केंद्र होगा, जहां बंदरों की नसबंदी की जाएगी। केंद्र बनकर तैयार हो गया है, अब हम मुख्यमंत्री से उद्घाटन की तारीख लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में ऑपरेशन के बाद बंदर को एक सप्ताह तक रखा जाएगा। मार्च तक 1000 बंदरों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य है, जबकि अगले साल तीन हजार बंदरों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य है। एक बंदर के ऑपरेशन पर एक हजार रुपये का खर्च आएगा। केंद्र के लिए डॉक्टरों का अनुमोदन हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में वानर बधियाकरण की ट्रेनिंग दी जाती है। इसलिए जल्द ही डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की एक टीम ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश जाएगी। वहां से सीख कर डॉक्टर यहां लौटेंगे और केंद्र में काम शुरू करेंगे। ऑपरेशन संबंधी सभी सामान केंद्र पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री से तारीख मिलते ही केंद्र का उद्घाटन करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed