{"_id":"5a73691f4f1c1b82268b7b00","slug":"15175131983-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुगोविंद सिंह जयंती समागम में चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुगोविंद सिंह जयंती समागम में चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुगोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर 15 फरवरी को होने वाले समागम में सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। डीएम, एसएसपी ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और डेरा कारसेवा के जत्थेदार के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शिरकत करने को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने नानकमत्ता पहुंचकर समागम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में डीएम और एसएसपी ने गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों और डेरा कारसेवा के बाबा तरसेम सिंह से डेरा कारसेवा रोड के खुले मैदान में कार्यक्रम स्थल का चयन करने के साथ ही पार्किंग, हैलीपैड और सुरक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
डीएम ने एनएच और कार्यदायी कंपनी अधिकारियों को कार्यक्रम से पूर्व नानकमत्ता बाइपास और कैलाश पुल को चालू करने के निर्देश दिए। वहां एसडीएम विनोद कुमार, गुरुद्वारा प्रधान जसविंदर सिंह गिल, राष्ट्रीय सिक्ख संगत के महासचिव सुरेंद्र सिंह नामधारी, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, उप प्रधान जरनैल सिंह, महासचिव धन्ना सिंह, जोगेंदर सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, राजवीर सिंह, आदि थे। ब्यूरो