{"_id":"5ca66a11bdec2213e54bb31f","slug":"151554410001-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूओयू: पीएचडी की दोपहर को प्रवेश परीक्षा और शाम को आ गया रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूओयू: पीएचडी की दोपहर को प्रवेश परीक्षा और शाम को आ गया रिजल्ट
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में बृहस्पतिवार को ज्योतिष विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा पुन: हुई और चार घंटे बाद शाम को रिजल्ट भी आ गया। प्रवेश परीक्षा में चार अभ्यर्थियों में से एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। तीन अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई कर ली है।
यूओयू ने पीएचडी करने के लिए दो दिसंबर 18 को विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसका रिजल्ट साढ़े तीन माह बाद मार्च में घोषित हो सका था लेकिन ज्योतिष विषय में पीएचडी की एक सीट के लिए चार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर विश्वविद्यालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया कि प्रश्नपत्र के भाग ब में ज्योतिष के स्थान पर अधिकतर प्रश्न संस्कृत के आए जो कि नियम संगत नहीं है। इस पर यूओयू प्रशासन ने पहले तो जांच करने की बात कहकर अभ्यर्थियों को संतुष्ट कर मामले को टालने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी अपनी बात पर अड़े रहे। आखिरकार विवि प्रशासन ने दो अप्रैल को निर्णय लिया कि ज्योतिष विषय की प्रवेश परीक्षा दोबारा होगी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को यूओयू में ही पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में चार परीक्षार्थी पात्र थे। इनमें से तीन आए और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद त्वरित मूल्यांकन कार्य कराया गया। इसलिए शाम साढ़े चार बजे प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें शामिल तीन में से दो अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनको साक्षात्कार के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। इनमें से एक का चयन होना है।
यूओयू का नया रिकॉर्ड, पीएचडी की दोपहर को प्रवेश परीक्षा और शाम को आ गया रिजल्ट
ज्योतिष विषय की पुन: प्रवेश परीक्षा में बैठे तीन अभ्यर्थी, एक गैरहाजिर, दो क्वालीफाई