फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज से शुरू होगा शिक्षा सत्र, स्टेशनरी की दुकानों पर लगी भीड़

आज से शुरू होगा शिक्षा सत्र, स्टेशनरी की दुकानों पर लगी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा शिक्षा सत्र, स्टेशनरी की दुकानों पर लगी भीड़
हल्द्वानी। नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल सोमवार से शुरू हो रहा है। पहली से 12वीं तक तो एनसीईआरटी की किताबें चल रही हैं लेकिन नर्सरी में स्कूलों के किताबों का पैकेज अभिभावकों पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ स्टेशनरी की दुकानों पर लगी रही। सभी अभिभावकों ने विद्यार्थियों के लिए नए शिक्षा सत्र के लिए कापी-किताबों की खरीददारी की। एक प्राइवेट स्कूल में यूकेजी में पए़ रहे बच्चे के अभिभावक ने बताया कि सिर्फ किताबों का सेट 1555 रुपये का है। इसमें 10 किताबें हैं। हर स्कूल के अपने-अपने पैकेज हैं। स्टेशनरी और कापी किताबों के व्यवसायी विवेक कश्यप, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बड़ी क्लास के लिए सभी अभिभावक एनसीईआरटी की ही किताबें खरीद रहे हैं। किसी भी विद्यालय से एनसीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकों की कोई डिमांड अभी नहीं आई है। पुस्तक विक्रेताओं के मुताबिक एनसीईआरटीई की पुस्तकों के अलावा कापियों समेत पहलीसे तीसरी क्लास तक करीब 325 रुपये, कक्षा चार व पांच तक करीब 400 रुपये, कक्षा छह से आठवीं तक 550 रुपये, हाईस्कूल की 750 रुपये और इंटरमीडिएट की पाठ्य सामग्री का मूल्य करीब 800 रुपये आ रहा है। इसमें किताबों के अलावा कापियां, पेन समेत पाठ्य सहगामी सामग्री भी शामिल है।
विज्ञापन


बस्ते के बोझ से हारे मां-बाप
नर्सरी की क्लास में एनसीईआरटी की किताबें न चलने के कारण लेना पड़ रहा है पैकेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed