{"_id":"5c7997d4bdec222c5723479e","slug":"151551472596-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में 97 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में 97 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
up board exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिंदी और कृषि विषय का पेपर हुआ। हल्द्वानी में पंजीकृत 3813 में से 97 बोर्ड परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा और शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की।
हल्द्वानी में खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी कालाढूंगी रोड, जीआईसी एवं जीजीआईसी बनभूलपुरा, ललित आर्य महिला इंका, एमबी इंका, एचएन इंका, महात्मा गांधी इंका, हरगोविंद सुयाल इंका, जीआईसी कठघरिया, नारायणनगर, जीआईसी हल्दूचौड़, दौलिया समेत 28 केंद्रों पर सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थी साढ़े नौ बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए थे।
हल्द्वानी में 97 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड : पहले दिन इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रश्नपत्र हुआ
छात्राएं बोलीं- ईजी आया था हिंदी का पेपर
- पहला प्रश्नपत्र हिंदी का बहुत अच्छा हुआ है, इसी तरह पेपर हो तो अच्छी प्रतिशत आने की उम्मीद है। -अदीबा, छात्रा
- हिंदी का प्रश्नपत्र बहुत ही ईजी आया था। सबसे ईजी तो निबंध था। जीवन में अनुशासन का महत्व पर निबंध लिखा।- पूनम जंतवाल, छात्रा
- प्रश्नपत्र ईजी आया था, इसलिए हल करने में देर नहीं लगी, अच्छे नंबर आएंगे। - रिया पांडेय, छात्रा
- हिंदी के पेपर की तरह अगर सभी प्रश्नपत्र आएंगे तो अच्छे नंबर आएंगे। - प्रियंका रुबाली, छात्रा