फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केमू के बाद इंटरसिटी बस सेवा पर ब्रेक

केमू के बाद इंटरसिटी बस सेवा पर ब्रेक

Tue, 24 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
केमू के बाद इंटरसिटी बस सेवा पर ब्रेक
हल्द्वानी। केमू के समर्थन में इंटरसिटी बस सेवा संचालकों ने भी सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते खासकर रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं आदि को जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरसिटी की हड़ताल से रोडवेज और टैक्सी पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

इंटर सिटी की लालकुआं-हल्द्वानी, रुद्रपुर-हल्द्वानी, हल्द्वानी- किच्छा रूटों पर बस सेवा संचालित होती है। 40 बसों के बेड़े (तीन से चार फेरे लगाती है) के माध्यम से करीब 3600 यात्री प्रतिदिन सफर तय करते हैं। बस सेवा ठप होने से खासकर सिडकुल में नौकरी करने वाले, छात्रों से लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन से बरेली के लिए पैसेंजर ट्रेन पकड़ने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंटरसिटी बसों के ठप होने से रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

केमू की हड़ताल के चलते पर्वतीय मार्ग की सवारियों को आने-जाने के लिए घंटों रोडवेज की बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज की अधिकांश बसें भरकर गई। उधर प्रबंधन ने तीन बसें अतिरिक्त अल्मोड़ा और गंगोलीहाट भेजी। कई यात्रियों को रोडवेज की बसों में सीटें नहीं मिल पाई। उन्होंने टैक्सियों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी संचालकों ने भी किया केमू वालों का समर्थन
40 बसें चलती हैं रुद्रपुर-किच्छा रूट पर, करीब 3600 यात्री प्रतिदिन सफर तय करते हैं

मांगें नहीं मानी तो करेंगे भूख हड़ताल
हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन की बैठक में केएमओयू संचालकों ने मांगे नहीं मानने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। बस संचालकों ने केमू स्टेशन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुरेश डसीला ने कहा कि उनकी मांगें जायज है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को नहीं मानती है तो यूनियन भूख हड़ताल शुरू कर देगी।

टैक्सी संचालकों ने कहा-हड़ताल करेंगे
हल्द्वानी। टैक्सी संचालकों केमू की मांगें न माने जाने पर हड़ताल पर जाने की बात कही है। टैक्सी संचालक जयंत शाह, नितिन सिंह, संतोष शाह और रवि गोयल ने कहा कि परिवहन विभाग टैक्सियों और बसों में स्पीड गवर्नर लगा रहा है। उन्होंने इस नियम को गलत बताते हुए कहा कि स्पीड गवर्नर प्राइवेट वाहनों में क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस-परिवहन के अधिकारी नियमों की आड़ में 350 टैक्सी संचालकों का उत्पीड़न कर रहे हैं।


रोडवेज सेवाओं पर पड़ेगा असर
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का देहरादून में अधिवेशन है, इसमें यूनियन से जुड़े रोडवेज के बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में रोडवेज की सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed