{"_id":"5b539c7e4f1c1b48748b63c7","slug":"151532206206-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सफलता के लिए समर्पण, संघर्ष, संकल्प जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सफलता के लिए समर्पण, संघर्ष, संकल्प जरूरी’
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
county cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
आईपीएल क्रिकेटर कमलेश नगरकोटी ने कहा कि इरादा पक्का हो और समर्पण के साथ मेहनत की जाए तो कामयाबी कदम जरूर चूमती है। संघर्ष की राह में आई कठिनाईयां व्यक्तित्व को और निखारती हैं, लेकिन सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड को रणजी मैचों के लिए प्लेट ग्रुप में जगह मिलने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को बधाई भी दी।
शनिवार को पैतृक गांव से वापसी के दौरान कमलेश सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रचलन और युवाओं के गिरफ्त में आने पर चिंता जताई। साथ ही छात्रों से नशे की बुराई से दूर रहने की अपील की। इससे पहले विद्यालय प्रबंधन ने कमलेश और परिजनों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को कमलेश से प्रेरणा लेने को कहा। छात्रों के बीच भी कमलेश से मिलने और बात करने की ललक रही। इस दौरान कमलेश के पिता लक्ष्मण सिंह, भाई विनोद सिंह, मौसा चंदन सिंह, विद्यालय प्रबंधक वीके वर्मा, प्रधानाचार्य ताराशंकर पाठक, गोपाल कोठारी, दीप कांडपाल, नंदी रावत, नीरज पंत, सतीश जोशी, खीम सिंह, प्रकाश जोशी, रघुवीर अधिकारी आदि थे।
बागनाथ के किए दर्शन
बागेश्वर। पैतृक गांव भरसीला से वापस लौटने के दौरान कमलेश और परिजनों ने बागनाथ मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इससे पहले मंदिर समिति ने कमलेश का स्वागत किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला अफजाई की। मंदिर समिति ने कमलेश को बागनाथ चालीसा पुस्तक भी भेंट की। मंदिर कमेटी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो 21 बीजीएस 17 पी