फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चिन्हीकरण नहीं होने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

चिन्हीकरण नहीं होने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

Mon, 28 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चिन्हीकरण नहीं होने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने यहां तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन ने चिन्हीकरण के नाम पर राज्य आंदोलनकारियों के साथ छल किया है। पांच माह पहले द्वाराहाट, चौखुटिया के नौ आंदोलनकारियों के प्रपत्र पूर्ण हो चुके थे, लेकिन आज तक उनका चिन्हीकरण नहीं किया गया है। बाद में आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता की। डीएम ने कहा कि मामला शासन स्तर पर है, सीएम के आदेशों के बाद छूटे आंदोलनकारी चिन्हित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आश्वासनों के बावजूद चिन्हीकरण नहीं होने से राज्य आंदोलनकारी बेहद खफा हैं। उनका कहना है कि पांच माह पहले आंदोलन के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया, नौ आंदोलनकारियों के सभी प्रपत्र भी पूर्ण कर लिए गए, लेकिन चिन्हीकरण आज तक नहीं किया गया है। कहा कि अब राज्य आंदोलनकारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। वक्ताओं ने कहा कि 30 दिसंबर 2017 को जिलाधिकारी ने चिन्हीकरण समिति की बैठक में वंचित 12 राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर चर्चा की, उसके बाद तीन राज्य आंदोलनकारी चिह्नित हुए, लेकिन नौ आंदोलनकारियों अब भी वंचित हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी इनका सत्यापन किया हुआ है। इस दौरान आंदोलनकारियों की जिलाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी इस बारे पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी से वार्ता हो चुकी है। मामले में मुख्यमंत्री के आदेशों का इंतजार है। संपूर्ण कार्यक्रम में मनोज अधिकारी, मोहन सिंह रावत, महेश प्रसाद, किशन सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, नवीन जोशी, राम सिंह बोरा, दान सिंह राणा, गोपाल सिंह राणा सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


कहा, चिन्हीकरण नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई डीएम से वार्ता, सीएम के आदेश का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed