{"_id":"5ac9298b4f1c1bd3618b5fd0","slug":"151523132811-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कालेज: प्रभारी प्राचार्य का प्रभार लेने को तैयार नहीं हुए छह वरिष्ठ प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कालेज: प्रभारी प्राचार्य का प्रभार लेने को तैयार नहीं हुए छह वरिष्ठ प्राध्यापक
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद के निलंबन के बाद से वरिष्ठ प्राध्यापक इतने डरे हुए हैं कि शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी को छुट्टी पर जाने पर उनका प्रभार लेने को कोई तैयार नहीं हुआ। छह वरिष्ठ प्राध्यापकों के इनकार करने पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विनय विद्यांलकार को प्रभार सौंपा पड़ा।
एनएसयूआई छात्रा मीमांशा आर्य के गलत दाखिले के मामले में एमबी कालेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद पहली अप्रैल से निलंबित चल रहे हैं। उनके निलंबन के बाद कई वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार लेने से असमर्थता जताने पर प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन ने वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लीला तिवारी को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया था।
बताते हैं कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी को आवश्यक कार्यवश शनिवार से एक सप्ताह की छुट्टी जाना था लिहाजा उन्होंने वरिष्ठता क्रम में शामिल छह वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ. मीरा पांडे, डॉ. पूर्णिमा भटनागर, डॉ. सुमन उप्रेती, डॉ. डीसी पंत, डॉ. अजरा परवीन और डॉ. बीआर पंत से इस अवधि में कार्यभार संभालने का आग्रह किया लेकिन कोई भी कार्यभार संभालने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. तिवारी को प्राध्यापक डॉ. विनय विद्यालंकार कार्यभार सौंपना पड़ा।