{"_id":"5a904eee4f1c1bb5568b584e","slug":"151519406830-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यरा घरा मैंके अकला सिकाछे बानरा घुड़की मैके दिखाछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यरा घरा मैंके अकला सिकाछे बानरा घुड़की मैके दिखाछे
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पाली नदुली में कुमाऊंनी रामलीला में चौथे दिन अंगद-रावण संवाद के दृश्यों ने समा बांध दिया। अंगद और रावण के बीच तीखी नोकझोंक पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। म्यरा घरा मैंके अकला सिकाछे बानरा घुड़की मैकें दिखाछे सहित तमाम कुमाऊंनी संवादों ने देर तक दर्शकों बांधे रखा। इससे पूर्व चौथे दिन की रामलीला का उद्घाटन ब्रांज फैक्ट्री ताड़ीखेत के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने किया। उन्होंने रामलीला के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कुमाऊंनी रामलीला देखने पाली नदुली गांव चौथे दिन भी भारी संख्या में लोग उमड़े। सिलोर सांस्कृतिक समिति की ओर से यहां पांच दिनी कुमाऊंनी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। अंगद-रावण संवाद के दृश्यों ने मन मोह लिया। मंच पर अंगद का प्रवेश होते ही अंगद कहते हैं करी काम नि कणी, किलै वमरै हुणी, किले पाप करछैं किलै ऐल लिझाणी। इस पर रावण कहता है कि म्यरा घरा मैंके अकला सिकाछें बानरा घुड़की मैकेणी दिखाछें। अंगद कहता है ओ झूठा बेमाना, तू सरमा नि आनी, रामा भगवाना छैं दुणी सब जाणी। रावण कहता है होशल बुला रे ते उजाड़ी बानरा, आपणा कबिले कि तू करीरे फिकरा। यहां राम की भूमिका नरेंद्र सिंह रावत, मंथरा की भूमिका गोपाल दत्त तिवारी, दशरथ की भूमिका गिरीश पपने, रावण की भूमिका पंचम सिंह, कैकई की भूमिका नवीन सिंह, लक्ष्मण दीपक बिष्ट तथा सीता की भूमिका नवीन चंद्र पपने निभा रहे हैं।