{"_id":"5a0a03544f1c1ba7678bb3fd","slug":"151510605652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानदारों का चालान, 10 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानदारों का चालान, 10 वाहन सीज
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बाजार में दुकानदारों द्वारा फिर अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम के साथ पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों का चालान किया और रोड पर खड़ी दस दो पहिया वाहनों को उठाकर जब्त कर लिया।
नगर निगम के कर अधीक्षक बिजेंद्र चौहान और कर निरीक्षक भरत त्रिपाठी को सूचना मिली कि बाजार में अतिक्रमण हटने के बावजूद दुकानदारों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। शिकायत के आधार पर नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण करना शुरू किया। सड़क का अतिक्रमण करने पर पुलिस ने चार दुकानदारों का कोर्ट चालान किया और हिदायत दी कि दुकानदार सड़क कब्जा न करें। अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर किसी की दुकानें नहीं लगेगी। पुलिस ने पटेल चौक पर खड़े दस वाहनों को क्रेन से उठवाकर रास्ता साफ कराया। चौकी प्रभारी का कहना है कि उठाए गए वाहनों को जब्त किया गया है। इधर कर अधीक्षक ने बताया कि टीम ने पटेल चौक के अलावा, बर्तनबाजार, मीरा मार्ग और फल मंडी का निरीक्षक किया। इस बीच एक दुकानदार की रेलिंग भी हटाई गई।