{"_id":"59c6cab44f1c1bdd148b51f9","slug":"151506200244-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती : छावनी में मोबाइल, निजी वाहन प्रतिबंधित रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती : छावनी में मोबाइल, निजी वाहन प्रतिबंधित रहेगा
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल की सेना भर्ती के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बैरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर चर्चा की। जिला प्रशासन को आठ से 13 अक्तूबर तक जारी भर्ती रैली में छह से सात हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है।
डीएम दीपेंद्र चौधरी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि कैंट क्षेत्र में मोबाइल, निजी वाहन का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। रात एक से दो बजे सेना भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी बैरिकेटिंग के माध्यम से लाइन लगाकर भर्ती स्थल तक जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी 200 से अधिक अभ्यर्थियों की समूह में जांच करेंगे। जांच के बाद दौड़ की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन की तरफ से भर्ती रैली में चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। पेयजल व्यवस्था जल संस्थान द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। गेट के बाहर उचित प्रकाश, सफाई व्यवस्था की जाएगी। 20 सचल शौचालय लगाए जाएंगे। बाह्य सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। विभिन्न जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज, केएमओयू की अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी। प्राइवेट वाहनों द्वारा अधिक किराया वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अभ्यर्थियों से भी अनुशासन एवं शांतिपूर्वक भर्ती में मूल प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभाग करने की अपील की गई है। भर्ती अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आठ अक्तूबर को जिला बागेश्वर, नौ अक्तूूूबर को अल्मोड़ा, 10 को ऊधमसिंह नगर, 11 को नैनीताल, 12 को पिथौरागढ़, 13 अक्तूबर को चंपावत जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण होगा। सैन्य अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भर्ती रैली में जो भी अधिकारी, कर्मचारी लगाए जाएंगे, उन्हें आर्मी द्वारा परिचय पत्र जारी किया जाएगा। परिचय पत्र के बिना भर्ती स्थल पर कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से भर्ती ड्यूटी वाले कर्मचारियों की सूची फोटोग्राफ के साथ सैन्य अधिकारियों को उपलब्ध कराने की सलाह दी है। बैठक में कर्नल दिनेश नायर, कर्नल वीएस साई, एडीएम हरवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एएसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी बाजपेयी, अधिशासी अभियंता लोनिवि आरएस रावत, जल संस्थान एसके उपाध्याय, विद्युत डीके जोशी, एआरटीओ गुरदेव सिंह, एसीएमओ डॉ. एमएम तिवारी आदि थे।