फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शनिबाजार के नाले डायवर्ट का दोबारा बनेगा एस्टीमेट

शनिबाजार के नाले डायवर्ट का दोबारा बनेगा एस्टीमेट

Tue, 05 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
शनिबाजार के नाले डायवर्ट का दोबारा बनेगा एस्टीमेट
हल्द्वानी। शनि बाजार नाला डायवर्ट का दोबारा प्रस्ताव बनेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया 21 लाख का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। नगर निगम में विधायक नवीन दुम्का की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने नाला डायवर्ट न होने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में गौजाजाली के लोगों ने नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों पर नाला डायवर्ट न करने के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि नगर निगम का गंदा पानी और कचरा उनके घरों में घुस रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। विधायक नवीन दुम्का ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के तकनीकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह ऐसा प्रस्ताव बनाकर दें, जिसे इंद्रानगर का गंदा पानी गौला नदी को डायवर्ट हो जाए। इसके लिए वह पैसा देने को तैयार हैं। कहा कि पानी डायवर्ट नहीं होने की दशा में इसकी वसूली तकनीकी विभाग के अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

उधर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह बरेली रोड नाले और गौलापार के रेलवे लाइन के नीचे पुल की वाटर लेबल लेकर नया प्रस्ताव बनाएं। प्रस्ताव से पहले गौजाजाली के लोगों की भी राय ले ली जाए। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने नाले के डायवर्ट करने का लोकनिर्माण विभाग की ओर से आया 21 लाख का प्रस्ताव खारिज करते हुए नया प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम एपी वाजपेई, उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, कमल मुनि, इंदर मेहता, प्रभात बमेटा सहित गौजाजाली और गौलापार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed