{"_id":"59a72bb84f1c1b4e738b48f0","slug":"151504127928-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेन के चार सिलेंडरों में पकड़ी गई घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेन के चार सिलेंडरों में पकड़ी गई घटतौली
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को पीलीकोठी चौराहे के पास इंडेन गैस एजेंसी के होम डिलीवरी वाहन की जांच पड़ताल की तो उसमें चार सिलेंडरों में गैस कम पाए जाने पर सिलेंडर जब्त कर पूर्ति विभाग को सौंप दिए गए। इस मामले में इंडेन गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
बुधवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय मुख्यमंत्री के 31 अगस्त को हल्द्वानी दौरे के मद्देनजर किसी कार्यवश पीलीकोठी चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें गैस सिलेंडरों में घटतौली किए जाने की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने चौराहे से करीब 50 मीटर दूर इंडेन गैस एजेंसी के होम डिलीवरी वाहन ट्रक की जांच पड़ताल करने पहुंच गए। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रक में रखे सिलेंडरों को चेक किया तो उसमें चार सिलेंडरों में सील नहीं लगी हुई थी। इस पर उन्होंने डिलीवरी मैन प्रमोद से पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। बाद में उन्होंने ट्रक में चारों सिलेंडरों का कांटे से वजन कराया तो उनमें 200 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक वजन कम पाया गया। इसके उपरांत उन्होंने पूर्ति निरीक्षक विजय जोशी और
राहुल डांगी को मौके पर बुलाया और चारों गैस सिलेंडर जब्त कर उन्हें सौंप दिए। हालांकि डिलीवरी वाहन से किसी तरह का गैस निकालने का कोई उपकरण नहीं मिला। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में नोटिस जारी कर इंडेन गैस एजेंसी से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की यह भी शिकायत थी कि परमानंद विहार, सद्भावना कालोनी, सर्वोदय विहार, बसंत विहार, पंचशील कालोनी समेत कई कालोनियों में लंबे समय से इंडेन गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही हैं जिससे क्षेत्र के लोगों का काफी परेशानी हो रही है।