फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भ्रष्टाचार के आरोप में लिपिक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में लिपिक गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में लिपिक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के आरोप में एआरटीओ लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन


हल्द्वानी। सरकारी पैसा हजम करने के आरोप में एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक कौस्तुभानंद पंत को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शासन के निर्देश पर 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस पर आठ लाख 41 हजार रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस अब उसके सहयोगी दलाल की तलाश कर रही है।

एसपी विजिलेंस डॉ. अमित श्रीवास्तव के अनुसार विजिलेंस विभाग ने टनकपुर एआरटीओ के तत्कालीन प्रवर सहायक कौस्तुभानंद पंत के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उस पर आरोप था कि वह यात्री कर का पैसाऑफिस में अधिक दिखाता था मगर बैंक में कम जमा करता था। भ्रष्टाचार के इस खेल में एक दलाल बड़ी भूमिका निभाता था। जांच में पता चला कि जुलाई 2006 से 2008 तक 340 वाहनों से 895622 रुपये यात्री कर के रूप में वसूले गए लेकिन बैंक में 59650 रुपये कम जमा किए गए। इसी प्रकार जनवरी 2009 से मार्च 2009 तक 54 चालानों के पैसे कम जमा किए गए। टीम ने पाया कि लिपिक ने बैंक में आठ लाख 41 हजार रुपये कम जमा किए। लिपिक कौस्तुभानंद पंत इस समय हल्द्वानी कार्यालय में कार्यरत था। सोमवार की शाम विजिलेंस के निरीक्षक इंदर सिंह राणा ने उसे कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed