फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अदम्य साहस की याद दिलाती है शौर्य दीवार : रावत

अदम्य साहस की याद दिलाती है शौर्य दीवार : रावत

Sun, 31 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
अदम्य साहस की याद दिलाती है शौर्य दीवार : रावत
नैनीताल। उत्तराखंड शूरवीरों की जमीन है, जिनसे हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिलती है। शौर्य दीवार अदम्य साहस की याद दिलाती है। यह बात उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डीएसबी परिसर में 21 परमवीर विजेता शहीदों के चित्र और परिचय को प्रदर्शित करती शौर्य दीवार के लोकार्पण के मौके पर कही।
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह के बाद भौतिकी विज्ञान सभागार में आयोजित समारोह में डॉ. रावत ने कहा कि सरकार गुणवत्ता परक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कुलसचिवों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि 100 गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क पीएचडी और अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। विधायक संजीव आर्य ने भी संबोधित किया। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने आभार जताया। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, उप कुलसचिव बहादुर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक प्रो. जीत राम, पूर्व कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो.अजय अरोरा, प्रो.संतोष कुमार, दया किशन पोखरिया, कुदंन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

-----------
‘मार्च में शौर्य दीवार टू की लांचिंग होगी’
नैनीताल। मार्च 2017 में शौर्य दीवार टू की लांचिंग की जाएगी। यह घोषणा डीएसबी परिसर में शौर्य दीवार के लोकार्पण मौके पर उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। उन्होंने कहा कि इसमें उत्तराखंड के शहीदों के चित्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed