फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेलमहाकुंभ चक्का फेंक में दानिश और मनजोत कौर रहे अव्वल

खेलमहाकुंभ चक्का फेंक में दानिश और मनजोत कौर रहे अव्वल

Wed, 15 Nov 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेलमहाकुंभ चक्का फेंक में दानिश और मनजोत कौर रहे अव्वल
बाजपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ में बालक वर्ग चक्का, गोला फेंक में मोहम्मद दानिश और बालिका वर्ग में मनजोत कौर प्रथम रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को शुगर मिल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा मंत्री हरेंद्र लाडी ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान अंडर 14 बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में तनु, 400 और 600 मीटर में बलविंदर कौर प्रथम, मनजोत कौर गोला, चक्का फेंक में प्रथम रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग में 400 और 600 मीटर में लक्की दिवाकर, गोला, चक्का फेंक में दानिश प्रथम रहे।


अंडर 19 बालिका वर्ग 200, 400 मीटर दौड़ में यशवीर कौर, गोला और चक्का फेंक में यशवीर कौर प्रथम रहीं। अंडर 17 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह, 100 मीटर में रहमत अली प्रथम रहे। बालिका वर्ग में नवप्रीत कौर प्रथम रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में अजीत और आरिफ, एकल में अजय कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में एकल में स्वाति प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed