{"_id":"5a09e37d4f1c1b76678bb043","slug":"15105975999-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायतों को वन विभाग से मुक्त करने को सरंपच लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायतों को वन विभाग से मुक्त करने को सरंपच लामबंद
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। वन पंचायत संगठन की जिला इकाई ने वन पंचायतों को वन विभाग से अलग करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ऐलान किया है कि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जिले के वन पंचायत सरपंच शीघ्र सामूहिक इस्तीफा देंगे।
वन पंचायत संगठन के जिला महामंत्री नरेंद्र परिहार के नेतृत्व में विकास खंड के विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच अपने अधिकारों की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने वन पंचायतों को वन विभाग से मुक्त करने, वन पंचायत का चुनाव प्रदेश में एक साथ मतदान के जरिए कराने, वन पंचायतों में जायका, मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य कराने, वन पंचायतों को लीसा रॉयल्टी का लंबित भुगतान करने, फायर सीजन में वन पंचायतों में फायर वॉचर की नियुक्ति करने का अधिकार वन पंचायतों को देने आदि मांगों के संबंध में तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ऐलान किया उनकी मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो वह सामूहिक इस्तीफा देंगे। वहां अंबा दत्त जोशी, रंजीत सिंह, नंदन सिंह, चंदू नेगी भुवन सिंह, आनंद सिंह, रीश पांडे, चंदन बोरा आदि थे।