{"_id":"62af7489b0857e67a93d0f7e","slug":"151-birds-found-at-seven-places-in-nainital-haldwani-news-hld4664488192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के सात स्थानों पर मिले 151 पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के सात स्थानों पर मिले 151 पक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। वन विभाग और ओरिएंटल ट्रेल्स की ओर से चार दिन तक किए गए पक्षी सर्वेक्षण में नैनीताल के सात स्थलों पर 151 पक्षी मिले हैं। 10 राज्यों के 54 बर्ड वॉचरों की छह टीमों ने पक्षियों की गणना की।
चार दिन तक देश के 10 राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा और उत्तराखंड से आए 54 बर्ड वाचरों ने पक्षी सर्वेक्षण किया। बर्ड वॉचरों की छह टीमों ने हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजरवेशन रिजर्व, महेशखान, टांकी बैरियर, विनायक, कुंजखड़क और सातताल क्षेत्र में पक्षियों का सर्वेक्षण किया। संस्था के संस्थापक अमित सांकल्य ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान बर्ड वाचरों ने पक्षियों के छायाचित्र ई बर्ड साइट पर अपलोड किए। बताया कि ई बर्ड साइट में 151 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान ब्राउन फिश आउल, लांग टेल ब्राडबिल्ड, ब्लू बिल्ड मिनला, स्केल बैली वुडपैकर, माउंटेन हॉक ईगल, स्मॉल नेलटावा समेत कई पक्षियों के फोटो भी लिए गए। रविवार को समापन के दौरान डीएफओ टीआर बीजूलाल ने कहा कि सर्वेक्षण से पक्षियों की संख्या की जानकारी मिली है। भविष्य में भी सर्वेक्षण कर पक्षियों की प्रजातियों का पता लगाया जाएगा। समापन अवसर पर सभी बर्ड वॉचरों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। संस्था के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत, ममता चंद, प्रमोद तिवारी, सोनल पनेरू, प्रमोद कुमार, किशन सिंह साही, ललित मोहन कार्की, बीएस मेहता, पक्षी विशेषज्ञ वन दरोगा अरविंद कुमार मौजूद थे।