{"_id":"59f6095e4f1c1bd1538b9bf4","slug":"150929656215-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ेत नहर के सूखने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ेत नहर के सूखने से किसान परेशान
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बड़ेत नहर में कई महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। काश्तकारों ने चेतावनी दी है कि यदि नहर में शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो वह सिंचाई खंड कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
सिंचाई उप खंड बैजनाथ की बड़ेत नहर में पानी नहीं आने से माल्दे, सेलीहाट, पचना, नौघर, बिमोला, गढ़सेर, मोतीसारी आदि गांवों के काश्तकारों को खेती में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काश्तकारों ने इस संबंध में कई बार विभाग के एई और जेई से लिखित और मौखिक रूप से अवगत भी कराया है, लेकिन विभाग ने आज तक नहर दुरुस्त नहीं की है।
माल्दे की प्रधान कमला बिष्ट, कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के प्रधान हरी राम, काश्तकार मदन सिंह, गोपाल नेगी, पदम सिंह, आनंद सिंह, नरेंद्र अल्मिया ने विभाग से नहर शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की है।