{"_id":"59cfe90c4f1c1bd1538b530c","slug":"150679788313-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में खुला रोटी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में खुला रोटी बैंक
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। शहर में एक ऐसा बैंक खुला है, जहां नोट नहीं बल्कि रोटियां गिनी जाएंगी। अगर आपके घर में खाना बच गया है, तो उसको रोटी बैंक में जमा कर सकते हैं। यह खाना जरूरतमंदों की भूख मिटाएगा। इस बैंक नाम आधुनिक दुनिया रोटी बैंक रखा गया है।
क्षेत्र में बेसहारा, निर्धन, लाचार, असहाय लोगों की भूख को मिटाने के लिए रोटी बैंक की स्थापना की गई है। किच्छा मार्ग स्थित पटियाला बैंक वाली गली में आधुनिक दुनिया रोटी बैंक का विशेष कार्याधिकारी खूब सिंह विकल और समाज सेविका शारदा रानी ने उद्घाटन किया। रोटी बैंक के अध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि अक्सर घरों में प्रतिदिन खाने का कुछ न कुछ सामान बच जाता है। कार्यकर्ता ऐसा भोजन एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे। बैंक सचिव विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैंक में लोग रोटियां या एक वक्त का भोजन जमा करवा सकते हैं। जरूरतमंद बैंक से सीधे रोटी ले सकते हैं। विनोद कुमार, निखिल बड़सीवाल, सोनू शर्मा आदि ने रोटी जमा कर बैंक में अपना खाता खुलवाया। वहां संदीप बिष्ट, वीर सिंह, हरीश कुमार, आकाश सिंह, देवेश कुमार, रोशन कुमार, विजय थापा, शोभित सक्सेना, अजय भाष्कर, अमित जोशी, मुकुल त्रिपाठी आदि थे।