फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंतनगर किसान मेले में उपलब्ध होंगे रबी फसलों के उन्नतशील बीज

पंतनगर किसान मेले में उपलब्ध होंगे रबी फसलों के उन्नतशील बीज

Sun, 01 Oct 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर किसान मेले में उपलब्ध होंगे रबी फसलों के उन्नतशील बीज
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में छह से नौ अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 102वें किसान मेले में विश्वविद्यालय के विभिन्न केंद्रों द्वारा उत्पादित रबी की विभिन्न फसलों की उन्नतशील एवं अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों के बीज, सब्जी, फूल व फलों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को खरीफ फसलों की प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म द्वारा उत्पादित खरीफ की प्रमुख फसलों के आधारीय बीजों की बिक्री की जाएगी। सब्जी अनुसंधान केेद्र, आदर्श पुष्प उत्पादन केेद्र द्वारा उत्पादित फूलों के बीज एवं पौध, औषधीय पादप अनुसंधान एवं विकास केंद्र द्वारा उत्पादित शोभाकार औषधीय एवं सगंध पादपों के बीज एवं पौध, उद्यान अनुसंधान केंद्र के मौसमी फलों के पौधे बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों एवं निगमों द्वारा भी उन्नतशील बीजों की बिक्री की जायेगी। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि, पशुपालन, गृह विज्ञान आदि विषयों पर हिंदी पुस्तकों पर 40 प्रतिशत की विशेष छूट उपलब्ध होगी। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के मशरूम शोध एवं विकास केंद्र, औषधीय एवं सगंध पादप अनुसंधान एवं विकास केंद्र, बीज उत्पादन केंद्र, आदर्श पुष्प अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र, मत्स्य अनुसंधान केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म, शैक्षणिक पोल्ट्री फार्म, शैक्षणिक डेरी फार्म एवं बीज विधायन संयंत्र पर विश्वविद्यालय वाहन से निशुल्क भ्रमण कराया जायेगा। प्रत्येक दिन किसानों को पंतनगर रेलवे स्टेशन से मेला स्थल तक लाने तथा वापस ले जाने हेतु परिवहन की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed