{"_id":"59c939534f1c1ba2538b45c4","slug":"150635967515-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गरुड़ कस्बे में पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गरुड़ कस्बे में पेयजल सप्लाई ठप
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से गरुड़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से गरुड़ बाजार सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। उपभोक्ताओं ने ऐलान किया है कि पेयजल सप्लाई शीघ्र शरिू नहीं की गई तो जेई कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
गरुड़ कस्बे को पेयजल सप्लाई करने वाली योजना तीन दिन पूर्व बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन विभाग द्वारा आज तक इसे दुरुस्त नहीं करने से गरुड़, टीट बाजार, भकुनखोला, गढ़सेर, टानीखेत, गढ़सेर, स्यालटीट, मोहन सिंह मेहता सीएचसी में पानी की सप्लाई ठप है।
उपभोक्ता गरुड़ और गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि पेयजल सप्लाई करने के संबंध में दो दिन पूर्व जल संस्थान के जेई से कह दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के अवर अभियंता जेसी भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।