फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्रसंघ चुनाव : नौ पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

छात्रसंघ चुनाव : नौ पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sun, 24 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव : नौ पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
नैनीताल। डीएसबी परिसर में 26 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शांतिपूर्ण निपट गया। नौ पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, लेकिन जांच के दौरान कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन आर्या और संयुक्त सचिव के दीपक कुमार दास का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रो. अतुल जोशी के मुताबिक दोनों प्रत्याशियों के अभिलेख अधूरे थे। दूसरी ओर कोषाध्यक्ष,
कला संकाय प्रतिनिधि और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी क्रमश: धीरेंद्र सिंह रावत, नवीन चंद्र आर्य, अरुण बुधानी के चुनाव मैदान में रहने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है, लेकिन उसकी घोषणा बाद में होगी। शनिवार को परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हरीश चंद्र जोशी, राजेंद्र ढैला, हरीश जोशी, देव सिंह राजपूत, लाल सिंह, रेनूका उप्रेती व चंद्र बल्लभ जोशी आदि कर्मी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी हैं मैदान में
अध्यक्ष : अभिषेक मेहरा (अभाविप), स्वाति तिवारी (एनएसयूआई)
छात्रा उपाध्यक्ष : आकांशा तिवारी, बबीता नैनवाल, रुचिका नेगी
छात्र उपाध्यक्ष : ऋषभ जोशी, भरत भूषण सिंह, विकास कत्यूरा व अविनाश जाटव
सचिव : अजय सिंह बिष्ट व शार्दुल नेगी
संयुक्त सचिव : नितिन देवल, गुंजन चौहान
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : हिमांशु सेतिया, मेघा बिष्ट, रोहित सुनाल

चाक चौबंद रही पुलिस व्यवस्था
नैनीताल। नामांकन से लेकर नामांकन पत्रों की जांच होने तक परिसर में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। सीओ विजय थापा सुबह नौ से लेकर शाम छह बजे तक परिसर में मौजूद रहे। परिसर में तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, चार एसआई, दो महिला एसआई, दो प्लाटून पीएसी तैनात रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद भी दिखा गजब का उत्साह
दिन भर तेज बारिश के बाद भी नामांकन के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में गजब का उत्साह दिखा।
भले ही परिसर में बैंड बाजे के साथ कोई प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा, लेकिन प्रत्याशी बारिश में भीगते-भीगते दर्जनों समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए परिसर पहुंच रहे थे।
नामांकन कक्ष के भीतर केवल प्रत्याशी और उसके प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति दी गई। ब्यूरो

बिना परिचय पत्र के आम सभा में अनुमति नहीं : बिष्ट

परिसर के मुख्य कुलानुशासक प्रो. कैप्टन हरीश चंद्र बिष्ट ने कहा कि 25 सितंबर सुबह 11 बजे से कला संकाय प्रांगण में होने वाली छात्रों की आम सभा में केवल उसी छात्र को प्रवेश दिया जाएगा जिसके पास परिचय पत्र होगा।
इसके अलावा 26 सितंबर को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होेंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वीडियोग्राफी की जा रही है। ब्यूरो

नामांकन के दौरान कई बार बिजली रही गुल
डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इन सबके बीच परिसर में स्थापित दोनों ट्रांसर्फामर जवाब दे चुके हैं। प्रशासन जैसे-तैसे जनरेटर से काम चला रहा है। नामांकन के दौरान बार-बार बिजली गुल होने से काफी परेशानी हुई।

परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने भी स्वीकार किया कि दोनों ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़े हैं। बिजली विभाग से सीधे कनेक्शन लेकर और जनरेटर की व्यवस्था कर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर व पैनल खरीदने के लिए 35 लाख रुपये की जरूरत है। इसका प्रस्ताव बनाकर विवि के माध्यम से सरकार को भेजा जा रहा है। एक ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed