फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खटीमा की थारू-गैरथारू भूमि समस्या का समाधान कब?

खटीमा की थारू-गैरथारू भूमि समस्या का समाधान कब?

Wed, 06 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खटीमा की थारू-गैरथारू भूमि समस्या का समाधान कब?
खटीमा। थारू और गैर थारू का भूमि विवाद जल्द निस्तारित हो सकता है। इस संबंध में विदेश राज्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त निजी सचिव एमएल सेठी ने डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर समाधान के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्द्धसैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. शेर सिंह दिगारी व संरक्षक कै. लक्ष्मण सिंह चुफाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह और विदेश राज्य मंत्री के यहां पहुंचने पर उनके समक्ष समस्या उठाई गई थी। बताया था कि 80 फीसदी पूर्व सैनिक थारू जनजाति की जमीन खरीदकर उस पर आवास बनाकर रह रहे हैं या खेतीबाड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोर्ट स्टांप के आधार पर हुई इस खरीद-फरोख्त में राजस्व अभिलेखों में जो जमीन विक्रेता के नाम दर्ज है वह मौके पर गैर जनजाति के किसानों के कब्जे में है। गैर जनजाति परिवार लंबे समय से संयुक्त कमेटी गठित कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed