{"_id":"59a9c6284f1c1b0b278b4c81","slug":"15042985459-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनैक्शन स्थानांतरण करने पर पाटकोट के ग्रामीणो ने रामनगर गैस कार्यालय किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनैक्शन स्थानांतरण करने पर पाटकोट के ग्रामीणो ने रामनगर गैस कार्यालय किया घेराव
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पाटकोट के ग्रामीणों ने शुक्रवार को रामनगर गैस सर्विस के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बिना पूछे उनके गैस कनेक्शन रामनगर गैस सर्विस से निजी एजेंसी को स्थानांतरित करने का विरोध किया।
पाटकोट के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने रामनगर गैस सर्विस के प्रबंधक हेमंत आर्या को बताया कि क्षेत्र के लोगों ने रामनगर गैस सर्विस के माध्यम से इंडेन गैस का कनेक्शन लिया है। इंडियन ऑयल कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना बताए उनके 500 से ज्यादा गैस कनेक्शनों को रामनगर गैस सर्विस से एक निजी गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष, आक्रोश है। उनका कहना था कि बिना बिताए गैस कनेक्शन स्थानांतरित करना नियम, कानून के विरुद्ध है। उन्होंने इन कनेक्शनों को पुन: पूर्व एजेंसी से संबद्ध करने मांग की। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामलाल आदि ग्रामीणों ने आंदोलन तक की चेतावनी दी। गैस प्रबंधक आर्या ने बताया कि यह बदलाव इंडियन ऑयल कंपनी ने किया है। इस समस्या का समाधान भी कंपनी के ही स्तर से हो सकता है।