{"_id":"59a849a04f1c1b1a278b4b38","slug":"150420112813-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में भगरतोला और भतेड़िया का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में भगरतोला और भतेड़िया का दबदबा
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। भगरतोला न्याय पंचायत की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। जूनियर हाइस्कूल भगरतोला और भतेड़िया का दबदबा रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली के प्रांगण में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन एलआईसी के अभिकर्ता विपिन चंद्र तिवारी ने किया। जूनियर स्तर की 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जूनियर हाइस्कूल भतेड़िया, बालक वर्ग में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल के प्रथम ने बाजी मारी।
कबड्डी बालक वर्ग में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल प्रथम, बालिका वर्ग में भतेड़िया प्रथम रहा। कबड्डी और खो-खो में प्राथमिक हरबगड़ प्रथम रहा। लोकनृत्य में जूनियर भतेड़िया, समूह गान में जूनियर भगरतोला के बच्चे अव्वल रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संयोजक महेश पंत ने बताया कि अव्वल बच्चे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग करेंगे। वहां नवीन मिश्रा, दिनेश पांडे, देवेंद्र मिश्रा, नीरज पंत, देवेंद्र बिष्ट, जानकी वर्मा, सरिता रावत, गणेश नैनवाल आदि थे।