{"_id":"59a1de384f1c1b20498b49f0","slug":"150378041014-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण में हुई गडबड़ियों की जांच करायेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण में हुई गडबड़ियों की जांच करायेगी सरकार
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि समाज कल्याण विभाग में हुई गड़बड़ियों की जांच कराने के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। कहा कि इस बारे में जल्द ही कदम उठाया जाएगा। प्रदेश में बिना परमिट व अवैध तरीके से संचालित हो रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।
आर्य शनिवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से मुखातिब थे। आर्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश द्वारा समाज कल्याण में हुई गड़बड़ियों की ओर से ध्यान दिलाया गया है। सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और वह अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में रोडवेज की बसे पूर्व में बंद हो चुकी थी वहां पर उन बसों को फिर से शुरू किया जा रहा है।