फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धारा 144 के बावजूद गड्ढो व धूल से भरी सड़कों के विरुद्घ क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारी

धारा 144 के बावजूद गड्ढो व धूल से भरी सड़कों के विरुद्घ क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारी

Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
धारा 144 के बावजूद गड्ढो व धूल से भरी सड़कों के विरुद्घ क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारी
खटीमा। जनपद में धारा 144 लगने के बावजूद व्यापारियों ने सड़कों को सही कराने की मांग को लेकर मुख्य चौक पर क्रमिक अनशन किया। आरोप है कि विगत तीन सालों से नगर के लोग गड्ढों, धूल से परेशान हैं। एनएच के अधिकारी इसका स्थायी हल नहीं निकाल रहे हैं। इसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य चौक पर पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में व्यापारी अमन अरोड़ा, कामिल खान ने कहा कि उनका क्रमिक अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता। उन्होंने पांच दिन बाद क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


व्यापारियों को बार एसोसिएशन, भारत विकास परिषद सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिला। दोपहर तीन बजे के बाद एसडीएम विजयनाथ शुक्ल द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन दिन में सड़क का निर्माण कराने के आश्वासन पर व्यापारियों ने क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि यदि तीन दिन बाद सड़क का निर्माण नहीं किया तो वह फिर से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, मनोज वाधवा, हफीज, अमरजीत, हिमांशु, नरेंद्र भट्ट, कमलेश, विजय गुप्ता, हरमीक सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed