{"_id":"5990bc714f1c1b4a3a8b4a61","slug":"15026576617-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने भवाली-अल्मोड़ा एनएच का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने भवाली-अल्मोड़ा एनएच का किया निरीक्षण
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। बोल्डर और पत्थर गिरने से बंद भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल 21 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्हें सुबह और दोपहर एक-एक घंटे की छूट दी गई है। खैरना से काकड़ीघाट के बीच चल रहे दस किमी चौड़ीकरण के काम की जांच को पहुंची सीडीओ प्रकाश चंद्र और अन्य अफसरों की टीम ने रविवार को यह ऐलान किया।
सीडीओ ने भौर्सा बैंड, लोहाली, जैरासी, नावली, काकड़ीघाट कीपहाड़ियों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान पहाड़ों पर लटके बोल्डर और पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि आपातकालीन वाहन या मरीज को दूसरे वाहन से भेजने की भी व्यवस्था हो। इसके बाद अफसरों ने खैरना से क्वारब तक हाइवे को 14 से 21अगस्त तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया। हालांकि दस किमी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम से निवेदन करने के बाद ग्रामीणों के लिए मार्ग को सुबह सात से आठ और दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक खोलने व बंद करने का फैसला भी लिया गया। इस दौरान भू-वैज्ञानिक लेखराज, एसडीएम प्रमोद कुमार, एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार, लोनिवि के ईई डीएस नबियाल, सहायक अभियंता एम जोशी, सीओ आरएस नबियाल, चौकी प्रभारी देवेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
पेड़ गिरने से राजभवन मार्ग पांच घंटे बंद रहा
नैनीताल। राजभवन और कालाढूंगी मोटर मार्ग पर रविवार को बांज और तिलौज के पेड़ गिर गए। इस कारण राजभवन मार्ग पांच घंटे और कालाढूंगी मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। पेड़ों के गिरने से राजभवन मार्ग में बिजली विभाग की पाईंस से सूखाताल को बिछाई जा रही लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजभवन मोटर मार्ग में सुबह करीब सात बजे 50 से 60 वर्ष पुराना और करीब सात फुट गोलाई का बांज का पेड़ गिर गया। वन विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे पेड़ को काटकर हटा लिया गया। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में भी 11 बजे तिलौज का पेड़ गिर गया इससे भी करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
हाथीखाना मोहल्ले में गिरा मकान का लिंटर
लालकुआं (नैनीताल)। मूसलाधार बारिश से हाथीखाना मोहल्ले में जीर्ण-शीर्ण मकान का लिंटर गिर गया। हादसे में एक युवक घायल हो गए। मोहल्ले के गुड्डू अंसारी का परिवार शनिवार को अपने पुराने मकान में सो रहा था। रात अचानक तेज बारिश के दौरान मकान का छज्जा और लिंटर भर भराकर गिर गया। मलबा गिरने से आंगन में सो रहे गुड्डू अंसारी के 19 वर्षीय भतीजे मुर्सलीम के चेहरे पर हल्की चोट आ गई। घर के अंदर सो रहे परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
दिनभर छाए रहे बादल
हल्द्वानी। शनिवार की देर शाम से रात तक मूसलाधार बारिश हुई। रविवार को बादल छाए रहने मगर दिन में बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बादल छाए रहने के साथ ही राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। शनिवार की देर शाम से रात तक मूसलाधार बारिश हुई। रविवार को कुछ देर के लिए सूर्यदेव के भी दर्शन हुए। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे। शाम को हल्की फुहार जैसी पड़ी। रविवार को अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।