{"_id":"597fa1f34f1c1bcc388b4688","slug":"15015368431216-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल बैंक अबकी बार खोलेगा 16 नई शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल बैंक अबकी बार खोलेगा 16 नई शाखाएं
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक का 96वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंक मुख्यालय की ओर से बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के की अगुवाई में दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शर्मा ने कहा कि नैनीताल बैंक की वर्तमान में पांच राज्यों में 134 शाखाएं हैं, अबकी बार बैंक 16 नई शाखाएं खोलेगा। प्रबंधन का प्रयास है कि अबकी बार बैंक को एक उच्च तकनीक से युक्त डिजिटल बैंक बनाया जाए।
सुबह के सत्र में बैंक मुख्यालय में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद मुख्यालय परिसर में बांज के पौधे रोपे गए। बीडी पांडे जिला अस्पताल में 16 कर्मियों ने रक्तदान किया, जिसमें दो महिला कर्मी भी शामिल थीं। दोपहर बाद रैमजे अस्पताल में 24 केवी के डीजल जनरेटर का लोकार्पण सीएमओ डा. हरीश चंद्र जोशी की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान दोनों ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एडीएम हरवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त आयकर अर्णव सरकार थे। इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सीईओ एके सिंह, वाइस प्रेसीडेंट डीके कांडपाल, नरेंद्र शर्मा, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट विपिन खन्ना, हरेंद्र नागरकोटी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रवीण साह, डा. टीसी पांडे, अशोक साह, अनिल साह आदि बैंक कर्मी मौजूद थे।