{"_id":"597118254f1c1b26468b470d","slug":"150058404612-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व एसडीएम के आश्वासन के बाद एलबीएस के छात्रों का आमरण अनशन समाप्त।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व एसडीएम के आश्वासन के बाद एलबीएस के छात्रों का आमरण अनशन समाप्त।
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्रों ने एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर दो दिन तक आमरण अनशन किया। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, एसडीएम एपी बाजपेयी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को छात्रों का अनशन स्थगित हो गया। उन्हें चालू सत्र में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला है।
विधायक दुम्का बृहस्पतिवार को उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, एसडीएम एपी बाजपेयी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र चालू सत्र में एमए की कक्षाएं शुरू करने समेत तमाम समस्याओं को पूरा करवाने की मांग पर अडे़ रहे। आखिरकार प्रशासन द्वारा मौके पर आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। विधायक दुम्का, एसडीएम की मौजूदगी में निदेशक मेलकानी ने छात्रों की सभी मांगों को इसी सत्र में पूरा करवाने का आश्वासन दिया। निदेशालय से एमए की कक्षाएं प्रारंभ कराए जाने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तभी छात्रों ने आंदोलन स्थगित किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा बिष्ट, ग्राम प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, बीडी खोलिया, प्राचार्य आरसी पुरोहित, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, किरन डालाकोटी, मनमोहन बिष्ट, मोहन दुर्गापाल, व्यापारी नेता संदीप पांडे, मनोज जोशी आदि थे।