{"_id":"594d5b494f1c1be51b8b4761","slug":"14982419027-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रेक में एयरफोन से गाना सुनने के चलते युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रेक में एयरफोन से गाना सुनने के चलते युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इयरफोन लगाकर सुन रहा था गाना, ट्रेन की चपेट में आकर मौत
रामनगर(नैनीताल)।
इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक को पीछे से आने वाली ट्रेन ने कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने बताया कि गुरुद्वारे के पास रहने वाले मनोज जोशी का 17 वर्षीय पुत्र अनिकेत शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपने घर से घूमने के लिये निकला। अनिकेत घूमते-घूमते हिम्मतपुर रेलवे ट्रेक पर आ पहुंचा। कान में इयरफोन लगाए अनिकेत ने अपने पीछे मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और ट्रेन ने अनिकेत को कुचल दिया।
वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसकी सूचना पीरुमदारा चौकी को दी। चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। उसकी जेब में रखे मोबाइल के टूट जाने से उसके अन्दर से सिम निकालकर उसके पापा को सूचना दी। सूचना मिलने पर मनोज जोशी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बेटे अनिकेत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
एक भाई और दो बहन को रोता छोड़ गया अनिकेत
अपने परिवार में अनिकेत तीसरे नंबर का था। अपनी दो बड़ी बहनों और छोटे भाई को अनिकेत रोज गाने और गिटार सुनाकर गुदगुदाता था। अनिकेत के गाने के दीवाने उसके मित्र भी थे। बड़ी बहन हिमानी की फरवरी मे शादी भी होने वाली है। अनिकेत बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह रामलीला में भी भजन व गाने गाया करता था।