फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फ्रांस के विद्यार्थी एक महीने तक पंतनगर में अध्ययन करेंगे

फ्रांस के विद्यार्थी एक महीने तक पंतनगर में अध्ययन करेंगे

Sun, 18 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस के विद्यार्थी एक महीने तक पंतनगर में अध्ययन करेंगे
फ्रांस प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों का एक दल पंतनगर विवि पहुंचा
विज्ञापन

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में जारी इंडो-फ्रेंच एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत फ्रांस के कृषि संस्थानों के तीन प्राध्यापक एवं पांच विद्यार्थियों का एक दल पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए पहुंचा है।

फ्रांस से आए प्राध्यापक एवं इंडियन कोऑर्डिनेटर जौ क्रस्टोफ, प्रोफेसर क्रस्टोफ कोरिल एवं प्रोफेसर विंशन के नेतृत्व में दल ने पहले दिन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में कुलपति डॉ. जे कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर पंतनगर और फ्रांस के बीच जारी इंडो-फ्रेंच एक्सचेंज प्रोग्राम को और अधिक सशक्त बनाने के तरीकों का मंथन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर 2017 में पंतनगर विश्वविद्यालय के स्थापना सप्ताह में फ्रांस के कृषि संस्थानों के निदेशक एवं प्राध्यापकों का 20 सदस्यीय दल पंतनगर आएगा। उसके बाद जनवरी और फरवरी 2018 में पंतनगर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों का एक दल फ्रांस स्थित संस्थानों का भ्रमण करेगा। कुलपति डॉ. जे कुमार ने बताया कि इंडो-फ्रेंच एक्सचेंज प्रोग्राम वर्ष 2006 में पंतनगर विवि के कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में शुरू हुआ था। वर्ष 2015 में इसे विस्तार दे कर अन्य महाविद्यालयों के साथ जोड़ दिया गया। एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत पंतनगर विवि से अब तक 27 विद्यार्थी फ्रांस के संस्थानों में भ्रमण व अध्ययन कर चुके हैं। फ्रांस के 45 विद्यार्थी भी पंतनगर विवि में अध्ययन कर चुके हैं। पांचों विद्यार्थी कृषि महाविद्यालय में एक महीने तक अध्ययन एवं भ्रमण करेंगे। वे विवि के आस-पास स्थित उद्योगों एवं किसानों के खेतों का भी भ्रमण करेंगे। फ्रांस से आए विद्यार्थियों में अजिज, लूइस, लूआ, मारगो एवं समीरा हैं। बैठक में अधिष्ठाता कृषि डॉ. एनएस मूर्ति, कृषि महाविद्यालय में इंडो-फ्रेंच एक्सचेंज प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. एसएन तिवारी, संयोजक प्रवेश डॉ. एचएस चावला, विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस चैपड़ा, डॉ. भूपेश कबडवाल आदि थे। फ्रांस से आए प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के दल ने पहले दिन सिडकुल स्थित इंडो-फ्रेंच कंपनी रौकेट रिद्धि सिद्धि का भ्रमण किया। दल ने कंपनी द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

पंतनगर के 27 विद्यार्थियों ने फ्रांस में अध्ययन किया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed