{"_id":"593d84b34f1c1b84398b4629","slug":"149720391213-bhimtal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से लेकर भवाली, भीमताल और खैरना तक जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से लेकर भवाली, भीमताल और खैरना तक जाम ही जाम
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल, भवाली, भीमताल, खैरना तक ट्रैफिक जाम
नैनीताल।
शनिवार और रविवार को नैनीताल समेत आसपास के पिकनिक स्पॉटों में सैलानियों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि नैनीताल से लेकर भवाली, भीमताल और खैरना तक सड़कों पर कई जगह घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सरोवर नगरी में पर्यटक सीजन में यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए नियम कानून यातायात के बढ़ते दबाव के सामने धरे के धरे रह गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। देर शाम तक नैनीताल-भवाली रोड, हल्द्वानी रोड में जाम की स्थिति बनी हुई है।
शनिवार की शाम को नैनीताल और भीमताल के अधिकतर होटलों के पैक हो जाने के कारण सैलानियों को सड़क किनारे रात बितानी पड़ी थी। वहीं रविवार की सुबह से ही सरोवर नगरी और आसपास के पिकनिक स्पॉटों में सैलानियों की आमद फिर से शुरू हो गई। जिसके चलते नैैनीताल में यातायात का दबाव फिर से बढ़ा तो माल रोड से लेकर तल्लीताल, मल्लीताल, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड में दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने पसीना बहाकर जाम खुलवाया लेकिन दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। बरसात थमने के बाद पुलिस ने भवाली रोड में टूटा पहाड़ के पास और कैलाखान में नैनीताल आने वाले वाहनों को रोक लिया और नैनीताल से जाने वाले वाहनों को पांच-पांच कर छोड़ा। इस दौरान सड़क में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। देर शाम तक शहर में वाहन रेंगकर चल रहे थे। सरोवर नगरी में सभी पार्किंग स्थल वाहनों से पटे रहे।
इधर भीमताल में तल्लीताल, मल्लीताल बाजार के अलावा डांठ में पार्किंग स्थल के पास और नौकुचियाताल रोड में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यहां भी यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने मे खूब पसीना बहाना पड़ा। ऐसे में सैलानियों समेत राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवाली बाजार के अलावा भीमताल रोड, रानीखेत रोड में भी दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी।
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार की दोपहर खैरना बाजार में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते यात्रियों एक घंटा जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते खैरना से रानीखेत मोटर मार्ग में भी वाहनों की कतार लग गई, जबकि खैरना में बाजार से पेट्रोल पंप तक लंबा जाम लगा रहा। जाम के चलते कई घंटे वाहन रेंगते रहे। खैरना से भौर्सा बैंड की तरफ सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही वनवे होने के चलते कई वाहन चालक जबरदस्ती आगे जाने के चक्कर में अपने वाहनों को आड़े-तिरछे लगाने से बाजार क्षेत्र तक जाम लग जा रहा है। बाद में खैरना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।