फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1440. revenue villages. Kumaon. connected. police stations.

Nainital News: थानों से जुड़ेंगे कुमाऊं के 1440 राजस्व गांव

Sat, 26 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
1440. revenue villages. Kumaon. connected. police stations.
नैनीताल। राजस्व पुलिस से जुड़े कुमाऊं के 1440 गांव अब थानों में शामिल किए जाएंगे। इनमें नैनीताल के 181 गांव हैं। अल्मोड़ा जिले का भिकियासैण थाना उच्चीकृत कर कोतवाली बनाया जाएगा। इसके अलावा कोसी थाना बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव आईजी कुमाऊं की ओर से पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

कुमाऊं के दूरदराज गांवों में पुलिसिंग का काम राजस्व विभाग देखता है। इस वजह से कई बार जांच में परेशानी होती है। अब इन गांवों को पुलिस थानों में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की ओर से थानों का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


ये गांव होंगे शामिल
- नैनीताल जिले के बेतालघाट में 68, भवाली में आठ, मुक्तेश्वर में 42, मल्लीताल में 28, तल्लीताल में नौ, रामनगर में तीन, कालाढूंगी में 17, भीमताल में छह गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिथौरागढ़ के अस्कोट में 16, गंगोलीहाट में 28, जाजरदेवल में 61, झूलाघाट में दो, डीडीहाट 24, थल में 46, पिथौरागढ़ में दो, बेरीनाग में 60।
- बागेश्वर कोतवाली में 19, बैजनाथ में 86, कांडा में 27, झिरौली में 17, चौकी रिमा में 23।
- अल्मोड़ा के सल्ट में 13, अल्मोड़ा कोतवाली में 13, भतरौजखान में 63, रानीखेत में 19, थाना चौखुटिया में 16, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खीडा में दो, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गासी में 26, थाना द्वाराहाट में नौ, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ताकुला में छह और थाना धौलछीना में आठ गांव शामिल होने हैं।

छह को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव
थाना भिकियासैंण को उच्चीकृत कर कोतवाली बनाने के साथ इसमें 105 गांव शामिल किए जाएंगे जबकि प्रस्तावित कोसी थाने में 113 गांव शामिल होंगे। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के मरचूला, जौरासी, भुजान, देवलीखेत, भनौली और दनौला को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव है। मरचूला में 36, जौरासी में 29, भुजान में 75, देवलीखेत में 71, भनौली में 55 और देवलीखेत में 87 नए गांव शामिल किए जाएंगे।

वर्जन
कुमाऊं मंडल में 1440 गांवों राजस्व चौकियों के स्थान पर पुलिस थानों में शामिल किया जाना है। अल्मोड़ा में भिकियासैण को उच्चीकृत किया जाएगा और कोसी को नया थाना बनाया जाएगा। इसके अलावा कई पुलिस चौकियां भी उच्चीकृत की जाएंगी। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। - रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed