फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं विवि के 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से चूके

कुमाऊं विवि के 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से चूके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विवि के 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से चूके
परीक्षा फॉर्म
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की वार्षिक, सम सेमेस्टर, बैक परीक्षाएं 15 मई से प्रस्तावित हैं। इनके आवेदन फार्म भरने के लिए विवि ने शनिवार रात 12 बजे पोर्टल बंद कर दिया है। अंतिम तिथि तक विवि के करीब 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, जिस कारण अब उन्हें परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि ने चार अप्रैल से वार्षिक, सम सेमेस्टर, बैक परीक्षाओं के आवेदन को लेकर ऑनलाइन पोर्टल खोला दिया था। पूर्व घोषित अंतिम तिथि तक विद्यार्थियों की ओर से कम संख्या में आवेदन मिलने के कारण विवि परीक्षा अनुभाग में तीन बार आवेदन की तिथि को बढ़ाया था। दो मई को दो दिन के लिए आवेदन तिथि बढ़ाते हुए शनिवार को अंतिम तिथि निर्धारित की गई। परीक्षा अनुभाग के मुताबिक शनिवार रात 12 बजे तक मुख्य परीक्षा के लिए करीब चार हजार, बैक परीक्षा के लिए करीब 10 हजार विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने कहा कि अब पोर्टल को नहीं खोला जाएगा। बताया कि इसमें मुख्य और बैक परीक्षा के अलग आवेदन मांगे गए थे। कहा कि विद्यार्थियों ने जिस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह वही परीक्षा दे पाएंगे। बताया कि जल्द ही विवि की वेबसाइट पर मुख्य, बैक परीक्षाओें के लिए अलग प्रवेश पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि के 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से चूके
विवि ने शनिवार रात बंद किया ऑनलाइन पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed