{"_id":"5c9fd47cbdec22141d19ec02","slug":"141553978492-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता को कठपुतली से लेकर कार्टून तक की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता को कठपुतली से लेकर कार्टून तक की मदद
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय निर्वाचन आयोग स्वीप कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत वोटरों को जागरूक करने के लिए कठपुतली से लेकर कार्टून तक की मदद ली जा रही है। निर्वाचन साहित्य भी बांटा जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और स्वीप कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की मदद से नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नृत्य के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वाह इलेक्शन वाह नामक कार्टून वाली कामिक्स बांटी जा रही है।
व्यय प्रेक्षक ने तलब की रेडियो और न्यूज चैनलों की सूची
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक बनाई गई सोनल लक्ष्मीदास सोनकावड़े ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ से जिले के एफएम, रेडियो और स्थानीय न्यूज चैनलों की सूची उनके स्वामियों के नाम और फोन नंबर के साथ तलब की है। व्यय प्रेक्षक के निर्देश के बाद एमसीएमसी प्रकोष्ठ ने 30 पेज की सूचना भेज दी है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक व्यय प्रेक्षक ने एफएम, रेडियो चैनल, लोकल न्यूज चैनल, सोशल मीडिया की सूची व उनके नाम और पते की जानकारी मांगी जिस पर प्रकोष्ठ ने उक्त सूचना व्यय प्रेक्षक को भेज दी है।
32 न्यूज पोर्टल भी निगहबानी के दायरे में
हल्द्वानी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग नैनीताल जिले के 32 न्यूज पोर्टल पर भी नजर रखे हुए है। अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया में सक्रिय ऐसे सभी न्यूज पोर्टलों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। एमसीएमसी में तैनात निर्वाचन कार्मिक अपने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इन सभी पोर्टलों पर नजर रखे हुए हैं। एमसीएमसी प्रभारी योगेश मिश्रा के मुताबिक फिलहाल अब तक सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
एमसीएमसी में उर्दू अनुवादक की तैनाती
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में स्थापित मीडिया अनुश्रवण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) में उर्दू अनुवादक के रूप में राजकीय इंटर कालेज के सहायक अध्यापक अब्दुल हसन रिजवी की तैनाती कर दी गई है। एमसीएमसी प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि चुनाव के दौरान उर्दू अखबारों में छपने वाली खबरों, विज्ञापनों और उर्दू में प्रकाशित पंफलेटों के अनुवाद के लिए यह तैनाती की गई है।