फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर उतार दिए सारे महारथी

भाजपा ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर उतार दिए सारे महारथी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर उतार दिए सारे महारथी
हल्द्वानी। भाजपा ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट को जीतने के लिए महारथियों को मैदान में उतार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हो चुकी है। अब चार अप्रैल को काशीपुर में योगी आदित्यनाथ की रैली रखी गई है। इसके बाद हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली है।
विज्ञापन

28 मार्च को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रखी गई थी। अब रुद्रपुर से करीब 56 किमी की दूरी पर स्थित काशीपुर में आठ दिन बाद ही चार मार्च को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली प्रस्तावित है। आठ अप्रैल को हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रखी गई है। आठ को ही नैनीताल जिले में ही रामनगर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी जनसभा है। हालांकि यह विधानसभा पौड़ी में आती है, पर यहां पर होने वाली जनसभा का असर भी नैनीताल लोकसभा सीट पर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ताकत लगाई हुई है। वह पूर्व में भीमताल विधानसभा दो जनसभाओं कंो संबोधित कर चुके हैं। साथ ही रुद्रपुर से लेकर हल्द्वानी तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से लेकर चुनाव कार्यालय के शुभारंभ तक में पहुंचे हैं। अब 31 मार्च को लालकुआं विधानसभा में जनसभा रखी गई है। चर्चा है कि वह कालाढूंगी विधानसभा में भी जनसभा कर सकते हैं। यही नहीं पार्टी ने रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव प्रभारी भी बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने नैनीताल सीट पर उतारे महारथी
चार को योगी की काशीपुर में होगी रैली, सीएम की लालकुआं में जनसभा आज



विधानसभा वार पार्टी कांग्रेस को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी। नैनीताल लोकसभा सीट पर 14 विधानसभाएं है। इसमें जसपुर, भीमताल, हल्द्वानी को छोड़कर बाकी 11 जगहों पर भाजपा विधायक है। रुद्रपुर, काशीपुर से लेकर हल्द्वानी के मेयर भी भाजपा के है। मजबूत स्थिति के बाद भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वह कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को उसके घर में ही घेरने में जुटी है। 14 विधानसभाओं में भीमताल, रुद्रपुर, लालकुआं, काशीपुर और हल्द्वानी में स्टार प्रचारक वोट मांग चुके हैं या आगे मांगने आयेंगे। पूर्व में भी विधानसभा चुनावों के दौरान रैली हुई थी, उसमें भी भाजपा के निशाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed