{"_id":"5c7c3932bdec22738e36c2f4","slug":"141551644978-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा रेशम कीड़ा भीमताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा रेशम कीड़ा भीमताल में
विज्ञापन
silk worm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र ने सबसे बड़ा रेशम कीड़ा (31.49 ग्राम) का पैदाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा कीड़ा है। निदेशक सोमेश पालीवाल ने बताया कि यह अनुसंधान के अंदर लगे मणिपुरी बांज, लोकल बांज, खरसू की पत्तियों को खाकर 30 से 38 दिन में पैदा हुआ है। रेशम के कीड़ों को देहरादून, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में खेती के लिए भेजा जा रहा है। सोमेश ने बताया कि वन विभाग के सहयोग से खरसू के जंगलों में इन कीड़ों को पालकर किसान आय बढ़ा सकते हैं। सबसे बड़े रेशम के कीड़े की जानकारी केंद्रीय अनुसंधान संस्थान समेत राज्य अनुसंधान संस्थान को भी दे दी गई है।
रेशम अनुसंधान केंद्र ने पैदा किया 31.49 ग्राम का रेशम कीड़ा
विज्ञापन
रेशम अनुसंधान केंद्र ने पैदा किया 31.49 ग्राम का रेशम कीड़ा