{"_id":"5b8c44d042c79246725bc04a","slug":"141535919312-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: चतुर्थ सेमेस्टर पास विद्यार्थी लड़ेंगे सांस्कृतिक सचिव का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: चतुर्थ सेमेस्टर पास विद्यार्थी लड़ेंगे सांस्कृतिक सचिव का चुनाव
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। छात्रसंघ के नये पद सांस्कृतिक सचिव के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की योग्यता को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने आदेश को फिर पलट दिया है। अब स्नातक द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक सचिव का चुनाव लड़ेंगे।
छात्रसंघ कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव होता था। इस वर्ष से छात्रसंघ कार्यकारिणी में सांस्कृतिक सचिव के नये पद को भी जोड़ दिया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से दो दिन पूर्व महाविद्यालयों को भेजे गए आदेश में सांस्कृतिक सचिव पद का चुनाव लड़ने की अर्हता स्नातक फाइनल उत्तीर्ण होने के नियम की जानकारी दी थी। लेकिन अब कुमाऊं विश्वविद्यालय ने दो दिन पूर्व के अपने आदेश को पलटते हुए नियमों में परिवर्तन कर दिया है। एमबीपीजी कालेज को विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए आदेश के मुताबिक सांस्कृतिक सचिव पद प्रत्याशी के लिए छात्रसंघ संविधान में वर्णित अन्य पात्रताओं के अतिरिक्त प्रत्याशी स्नातक द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रत्याशी उसी शिक्षण संस्था में गत वर्ष संस्थागत विद्यार्थी रहा हो। इसके अतिरिक्त प्रत्याशी को सांस्कृतिक क्रिया कलापों में भागीदारी करने का प्रमाणपत्र धारक होना चाहिए। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि नामांकन करते समय प्रत्याशी को सांस्कृतिक क्रिया कलापों में भागीदारी करने का प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। एमबीपीजी कालेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत ने सांस्कृतिक सचिव पद की अर्हता के संबंध में सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी है।