फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश यात्रा के आखिरी दो दलों को भी मिली हरी झंडी

कैलाश यात्रा के आखिरी दो दलों को भी मिली हरी झंडी

Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रा के आखिरी दो दलों को भी मिली हरी झंडी
हल्द्वानी। मौसम की खराबी के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रियों के आखिरी दो दलों की यात्रा को लेकर बनी असमंजस के बादल छंट गए हैं। विदेश मंत्रालय ने आखिरी दो दलों की यात्रा की मंजूरी भी दे दी है। अब 17वां यात्री दल दो सितंबर और 18वां यात्री दल छह सितंबर को दिल्ली से काठगोदाम पहुंचेगा।
विज्ञापन

केएमवीएन के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा के लिए 18 दलों की संख्या निर्धारित की गई थी। आखिरी 18वें दल को 19 अगस्त को यात्रा पर यहां पहुंचना था लेकिन लगातार मौसम की खराबी के कारण यात्री दल मार्ग में फंस गए, जिससे वह निर्धारित समय पर नहीं लौट सके। यात्री दलों की वापसी समय पर न होने से 14वें दल के बाद यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। 15वें और 16वें दल की यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने पूर्व में स्वीकृति दे दी थी। यह दल इस समय यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11वें दल के 60 यात्री यात्रा पूरी कर गुंजी पहुंच गए थे। इस दल में वीजा समाप्त होने से यात्रा पर नहीं जा पाए 10वें दल के 19 यात्री भी शामिल हैं। गुंजी पहुंचे 11वें दल के यात्रियों में से 12 यात्री वापस पिथौरागढ़ आ गए हैं जबकि शेष 48 यात्री अभी गुंजी में ही हैं। 13वें दल के यात्री आज वापस कालापानी पहुंच गए हैं जबकि 14वें दल के यात्री चीन में कैलाश यात्रा पर हैं। 15वें यात्री दल के 58 यात्रियों में से एक यात्री पारिवारिक कारणों से पिथौरागढ़ से लौट गया है। शेष 57 यात्रियों में से 39 यात्री पिथौरागढ़ से गुंजी भेजे गए हैं। 18 यात्री पिथौरागढ़ में रुके हैं। मौसम साफ होने पर बृहस्पतिवार को गुंजी में फंसे यात्रियों को पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ में रुके यात्रियों को गुंजी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा पूरी कर 11वें दल के 12 यात्री पहुंचे पिथौरागढ़
कैलाश यात्रा के आखिरी दो दलों को भी हरी झंडी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed