{"_id":"5b12de9c4f1c1bda6e8b5eb0","slug":"141527963292-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ा जड़ी दोहन को गए लोगों पर हमला, कैंप तहस-नहस किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ा जड़ी दोहन को गए लोगों पर हमला, कैंप तहस-नहस किए
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सेला के वुर्थिंग के जंगल में कीड़ा जड़ी दोहन को गए एक दंपति समेत चार ग्रामीणों पर दर्जन भर युवकों के गुट ने हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस थे। हमलावरों ने महिला समेत सभी ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा। साथ ही
उनके कैंप भी तहस-नहस कर दिए। घायलों ने अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस से घटना की शिकायत की है।
विकास खंड के सीपू गांव के निवासी रोशन सिंह, उनकी पत्नी रीना देवी, पान सिंह, मनीष सिंह कीड़ा जड़ी दोहन के लिए पिछले दिनों वुर्थिंग के जंगल में गए थे। जंगल के पास कैंप लगाने के बाद सभी कीड़ा जड़ी दोहन में जुटे थे। इस बीच 31 मई की दोपहर बौगलिंग के दर्जन भर युवक मौके पर पहुंचे और सीपू के ग्रामीणों पर हमला बोल दिया।
हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस थे। मारपीट में दंपति समेत चारों ग्रामीण बुरी तरह घायल हुए। इस बीच हमलावर युवकों ने ग्रामीणों का कैंप भी तहस-नहस कर दिया। घायल ग्रामीण किसी तरह हमलावरों के चंगुल से भागे। उन्हें घटनास्थल से धारचूला पहुंचने में दो दिन का समय लगा।
विज्ञापन
घायलों ने सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इनमें कुछ आरोपियों के नाम हैं तो अन्य को अज्ञात दिखाया गया है। अभी तक पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।