{"_id":"5b0c65024f1c1bf66e8b5034","slug":"141527538946-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा मिला पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा मिला पिता को सौंपा
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यह खबर उन लोगों के लिए सबक है जो बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करते हैं और अपने सामान और बच्चों के लिए फिक्रमंद नहीं रहते। दरअसल, हल्द्वानी आ रहे एक व्यक्ति की जरा सी लापरवाही से सात साल का मासूम ट्रेन में छूट गया। घंटों परेशान होने के बाद आरपीएफ उसकी मददगार बनी और घर तक पहुंच पाया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम सोमवार दोपहर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस बीच प्लेटफार्म नंबर दो पर एक बेंच पर बैठा बच्चा रो रहा था। बच्चे के आसपास कोई भी नहीं था। उसने अपना साहिल, पिता का नाम मतलूब हुसैन और पता किदवई नगर हल्द्वानी बताया। बच्चे के अनुसार वह पिता के साथ लालकुआं से हल्द्वानी आ रहा था। वह ट्रेन में शौचालय गया था। लौटकर आया तो सीट पर पिता नहीं थे।
वह डिब्बे में पिता को तलाशता रहा मगर सफलता नहीं मिली। काठगोदाम पहुंचने पर वह ट्रेन से उतर गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सिंह ने हल्द्वानी स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र सिंह को बच्चे का पता लगाने के लिए भेजा और उसकी फोटो भी व्हाट्स एप पर भेज दी। पता चला कि परिजन भी बच्चे क ी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डिब्बे में साहिल के नहीं होने पर पिता ने सोचा कि साहिल उतर गया होगा इसलिए वह भी हल्द्वानी स्टेशन पर उतर गए। जब साहिल घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की। इधर आरपीएफ ने बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन में ही छूट गया ‘कलेजे का टुकड़ा’
सात साल का मासूम भटकता हुआ काठगोदाम स्टेशन पहुंचा
आरपीएफ ने घर का पता खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया