फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटन दिवस पर निगम के आवास गृहों में 25 फीसदी की छूट

पर्यटन दिवस पर निगम के आवास गृहों में 25 फीसदी की छूट

Tue, 26 Sep 2017 02:32 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन दिवस पर निगम के आवास गृहों में 25 फीसदी की छूट
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को पर्यटक आवास गृहों में सीधी बुकिंग पर 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। निगम द्वारा इस दिन पर्यटक आवास गृहों में आने वाले सैलानियों को कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक पर्यटन त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने पर्यटक आवास गृहों के वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों को जारी निर्देश में उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सभी पर्यटक आवास गृहों में 27 सितंबर को आने वाले सैलानियों का स्वागत सत्कार वेल्कम ड्रिंक्स से किया जाए और उनके भोजन में एक कुमाऊंनी व्यंजन निशुल्क शामिल किया जाए। इसके अलावा प्रवेश द्वारों पर स्वागत बैनर लगाए जाएं और 27 सितंबर को सीधी बुकिंग पर सैलानियों को 25 फीसदी की छूट भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed