{"_id":"594582514f1c1b8e7d8b46f4","slug":"141497727569-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाज तो भारत को जीता रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाज तो भारत को जीता रहे हैं
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टेबाज तो भारत को जीता रहे हैं
हल्द्वानी।
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सात समंदर पार रविवार को आमने सामने भिंड़ेगी। फाइनल का सिकंदर कौन होगा, यह अभी तय नहीं है, लेकिन हल्द्वानी के सट्टेबाजों ने अपने भाव से इंडिया को अभी से जीता दिया है।
सट्टेबाजों ने भारत और पाकिस्तान की जीत को लेकर एक के बदले 20 का भाव लगा रखा है।। टीपीनगर क्षेत्र में एक के बदले 15 का भाव है। बनभूलपुरा में सट्टेबाजों काएक ग्रुप भारत तो दूसरा पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर अपना दाव लगाया है। देर रात तक दोनों टीमों को लेकर मोल तोल जारी रहा।
बरेली रोड क्षेत्र के सट्टेबाजों ने टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 1-20 का अंतर बनाया है लेकिन बनभूलपुरा में 1-10 का भाव है। बनभूलपुरा में भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर 500 से लेकर दस हजार तक के सट्टे लगाए गए हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज और सोएब मलिक पर एक क्षेत्र के सट्टेबाजों ने 200 से लेकर 20 हजार तक के दाम लगाए हैं।
विज्ञापन
एसओजी के रडार पर होंगे सट्टेबाज
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के लिए रामनगर और हल्द्वानी को काफी संवेदनशील माना है। दोनों स्थानों पर रविवार को अतिरिक्त पीएसी की टुकड़ियां लगाई जाएंगी। एसएसपी ने बताया कि सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए एसओजी को टास्क दिया गया है।
पुलिस अपने ढंग से सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए जाल बिछायी है। सट्टेबाज भी अनजान नंबर उठाने से घबरा रहे हैं। शनिवार को कॉल करने पर बड़े सट्टेबाज मोबाइल ही रीसीव नहीं कर रहे थे।
सुरक्षा के इंतजाम
रामनगर थाना : एक प्लाटून महिला और एक प्लाटून पुरुष पीएसी
बनभूलपुरा थाना : एक प्लाटून पुरुष
हल्द्वानी कोतवाली : एक प्लाटून महिला और एक प्लाटून पुरुष पीएसी