{"_id":"652f6bf71258448f3b086c58","slug":"14-new-cases-of-dengue-were-reported-in-nainital-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue cases: डेंगू के 14 नए मामले आए सामने, 168 मरीज अस्पतालों में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue cases: डेंगू के 14 नए मामले आए सामने, 168 मरीज अस्पतालों में भर्ती
Wed, 18 Oct 2023 10:54 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:54 AM IST
सार
डेंगू के नए मामले सामने आने का क्रम थम नहीं रहा है। जिले में मंगलवार को 14 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में डेंगू के कुल 168 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
डेंगू ने बरपाया कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल जिले में डेंगू के नए मामले सामने आने का क्रम थम नहीं रहा है। जिले में मंगलवार को 14 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल 168 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 26 एलाइजा पॉजिटिव, अन्य संदिग्ध मरीज कार्ड टेस्ट के मामले हैं।
कुल मरीजों की संख्या 616 तक पहुंच गई है। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार डेंगू से अब तक तीन मौत हुई हैं।