फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   14 million strong sewer Rksia

14 करोड़ से मजबूत होगा रकसिया नाला

Sat, 17 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sat, 17 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन

बरसात के दौरान तबाही मचाने वाले रकसिया नाले की कवरिंग का काम साल भर के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। नाले की कवरिंग से बरसात के समय इस क्षेत्र में होने वाले नुकसान से तो बचाव होगा ही, साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने में और काश्तकारों को अपनी उपज आगे पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह कहना है सिंचाई और राजस्व मंत्री यशपाल आर्य का।

विज्ञापन


शुक्रवार को आर्य यहां छड़ायल संगम चौक में आयोजित एक समारोह के दौरान सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे रकसिया नाले की कवरिंग कार्य का शिलान्यास कर रहे थे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लालडांठ से प्रेमपुर लोशज्ञानी तक करीब 4.40 किमी लंबे रकसिया नाले की लाइनिंग पर 819.44 लाख और चीनपुर से आरटीओ दफ्तर उदयलालपुर तक नहर कवरिंग में 579.35 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं में तेजी नहीं आ पा रही है।

 इसके बावजूद प्रदेश सरकार अपने वित्तीय संसाधनों से विकास योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ग्राम प्रधान गंगा जोशी केे अलावा प्रकाश जोशी, महेश शर्मा, हरेंद्र बोरा, केदार पलडिया, गणेश उपाध्याय, रेवाधर बृजवासी, रेनू जोशी, राधा चौधरी, भागीरथी जोशी, जया कर्नाटक के अलावा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (सिंचाई) डीसी सिंह, अधीक्षण अभियंता डीएस कुटियाल, अधिशासी  अभियंता टीडी कांडपाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed