{"_id":"5ccdfc00bdec2207186a4bcc","slug":"131557003264-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से आय प्रमाण पत्र बनाने होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से आय प्रमाण पत्र बनाने होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड लेखपाल संघ के कार्यबहिष्कार के कारण कई माह से आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं जबकि इसके लिए स्थानीय तहसील में ही 600 रुपये से अधिक आय प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सोमवार से आय प्रमाण पत्र बनने लगेंगे।
लेखपाल आय प्रमाणपत्र की नीति के आधार पर शासनादेश जारी कर लेखपालों को संरक्षण देने की मांग पर अड़े हैं। इस कारण जिले में तीन हजार से अधिक आय प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र लंबित हैं। लेखपालों की आख्या के अभाव में यह नहीं बन सके। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि यह काम पटवारियों और लेखपालों से हटाकर नायब तहसीलदारों को दे दिया गया है। तहसीलदार पूनम पंत ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। इसलिए सोमवार से आय प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू होगा। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि वह वैकल्पिक व्यवस्था के पक्षधर हैं, क्योंकि आम जनमानस को परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन लेखपाल मांग पूरी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखेंगे।
कल से बनेंगे आय प्रमाण पत्र
हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील परिसर में होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
छात्र बोले
एनएसयूआई के छात्र नेता सुमित लोहनी ने बताया कि आय प्रमाण पत्र न बनने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और उनके आय प्रमाण पत्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
छात्र दीपक कुमार ने बताया कि आय प्रमाण पत्र न बनने से सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हुई है। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही शुरू कर देनी चाहिए थी, क्योंकि इससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।