{"_id":"5cafa84fbdec22143439dd91","slug":"131555015759-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: जवाहर ज्योति में सबसे अधिक तो कुष्ठ रोग आश्रम में सबसे कम मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: जवाहर ज्योति में सबसे अधिक तो कुष्ठ रोग आश्रम में सबसे कम मतदाता
Fri, 12 Apr 2019 03:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट में सबसे बड़ा पोलिंग बूथ जवाहर ज्योति राजकीय प्राथमिक विद्यालय का कक्ष संख्या एक रहा, जहां 1501 मतदाता पंजीकृत थे जबकि सबसे कम मतदाताओं वाला बूथ कुष्ठ रोग आश्रम धर्मशाला था, जहां मात्र 71 मतदाता रिकार्ड थे। इन दोनों केंद्रों में भी खूब वोट पड़े।
विज्ञापन
जवाहर ज्योति राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 764 पुरुष, 737 महिला मतदाताओं को वोट देने थे। इस बूथ में सुबह नौ बजे तक 138, 11 बजे तक 360, एक बजे तक 589, तीन बजे तक 921 वोट पड़ गए थे जबकि इसके बाद देर शाम तक यहां लाइन लगी थी। कुष्ठ रोग आश्रम धर्मशाला के बूथ में 36 पुरुष, 37 महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज थे। इनमें से सुबह नौ बजे तक 43, 11 बजे तक 48, दोपहर एक बजे तक 54 वोट पड़ चुके थे। शाम तक अधिकतर वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन
बूथ के बाहर अंकित थे नाम और चुनाव चिन्ह
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इस बार मतदाताओं को प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह की जानकारी देने के लिए बूथ के बाहर ही प्रत्याशियों का नाम और चुनाव चिन्ह वाले पोस्टर लगाए गए थे। जैसे ही मतदाता वोट डालने के लिए बूथ में प्रवेश कर रहे थे तो उन्हें यह पोस्टर नजर आ जा रहा था, जिससे उन्हें मशीन में वोट डालने में सुविधा हो रही थी।
विज्ञापन